{"_id":"6501f47071750a1a5a0324a6","slug":"demanded-100-rupees-for-taking-bath-in-ganga-at-the-ghat-devotee-beaten-for-not-giving-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-4546-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घाट पर गंगा स्नान करने पर मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर श्रद्धालु को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घाट पर गंगा स्नान करने पर मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर श्रद्धालु को पीटा
Wed, 13 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। कछला घाट पर स्नान के बदले श्रद्धालु से 100 रुपये मांगे गए। जिसे नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में श्रद्धालु ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। बजरंग दल के नगर संयोजक ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत कासगंज एवं बदांयू के एसपी से किए जाने का निर्णय लिया गया है।
राजस्थान की भवानी मंडी के ग्राम सूलिया से श्रद्धालु राजू अपने परिजन के साथ बुधवार को गंगा स्नान के लिए आया था। वह कछला घाट पर पुरोहित ऋषभ पसनावत के साथ गंगा स्नान को गया था। स्नान करते समय कछला निवासी पंकज श्रद्धालु के पास पहुंच गया और घाट पर स्नान करने के बदले 100 रुपए मांगने लगा। श्रद्धालु ने देने से इन्कार कर दिया तो उसकी पिटाई कर दी गई। श्रद्धालु के साथ गए पुरोहित ने जब विरोध किया तो उससे भी अभद्रता की गई। श्रद्धालु राजू ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
बजरंग दल के नगर संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि कछला घाट पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और अभद्रता किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की शिकायत कासगंज व बदायूं के एसपी से की जाएगी।