फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to get back the land of Hubbalal Inter College from the Divisional Commissioner

Agra: हुब्बलाल इंटर कॉलेज की भूमि वापसी के लिए मंडलायुक्त से गुहार, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 27 Feb 2026 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:17 AM IST
सार

माथुर वैश्य महासभा ने आरोप लगाया कि हुब्बलाल इंटर कॉलेज की 90 प्रतिशत जमीन नियमों के विरुद्ध लीज पर दे दी गई, जिससे छात्रों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो रहा है।
 

विज्ञापन
Demand to get back the land of Hubbalal Inter College from the Divisional Commissioner
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने हुब्बलाल इंटर कॉलेज की जमीन को लीज पर देने के मामले में मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्हें काॅलेज में पढ़ रहे छात्रों को हो रही असुविधाओं के बारे में बताया और मंडलायुक्त से कॉलेज की जमीन वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन


महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि माथुर वैश्य शिक्षा परिषद जनपद में कई विद्यालयों का संचालन करती है। उन्हीं में से एक हुब्बलाल इंटर कॉलेज छावनी में संचालित है। इसके पास करीब 5 एकड़ भूमि है। माथुर वैश्य शिक्षा परिषद के प्रबंधन तंत्र ने कॉलेज की 90 फीसदी जमीन को नियमों के विरुद्ध जाकर बाहरी व्यक्ति को उपयोग के लिए लीज पर दे दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज के पूृर्व प्रबंधक रामनाथ कौशल ने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी। उन्होंने जांच के बाद प्रबंधन तंत्र को लीज रद्द कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन लीज को रद्द नहीं किया गया। इस कारण विद्यालय संचालन में परेशानी आ रही हैं। छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद मैदान, शौचालय, पार्किंग व कैंटीन आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के पदाधिकारियों ने समस्याओं को बताते हुए मांग की कि विद्यालय की संपत्ति और जमीन को वापस दिलाया जाए जिससे विद्यालय संचालन में व्यवधान न हो। छात्रों के लिए अच्छा माहौल बन सके। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, शंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनाथ कौशल, वीरेंद्र गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed