{"_id":"65cbd9dc4d93c7a546065736","slug":"demand-raised-for-better-treatment-of-youth-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111166-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक के बेहतर उपचार की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक के बेहतर उपचार की उठाई मांग
Wed, 14 Feb 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अभिरक्षा में अमांपुर कोतवाली में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की सेहत में 6 दिन के बाद भी सुधार नहीं हो। ऐसी स्थिति में परिजनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। बसपा नेताओं के साथ मंगलवार को दोपहर के समय परिजन एसपी से मिले। परिवार के सदस्यों ने एसपी से युवक के सेहत में सुधार न होने पर चिंता जताई और उसका बेहतर उपचार कराने की मांग उठाई। एसपी ने परिजनों को सुझाव दिया कि वे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से वार्ता करें और स्थिति को समझकर निर्णय लें। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सहयोग करने का भरोसा दिया।
9 फरवरी को अमांपुर कोतवाली के महिला शौचालय में पुलिस अभिरक्षा में युवक गौरव निवासी रसलुआ सुलहपुर ने मफलर से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इस कोशिश में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां के जिला चिकित्सालय से उसे तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां वेंटीलेटर में सघन चिकित्सा में युवक को रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम युवक का इलाज कर रही है, लेकिन उसकी स्थिति में तीन दिन पूर्व आंशिक सुधार नजर आया, लेकिन अब स्थिति स्थिर बनी हुई है। जिससे परिजनों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज में पीड़ित युवक के इलाज में पुलिस भी लगातार सहायता कर रही है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना, राजेंद्र गौतम, युवक के पिता रघुराज सिंह, युवक का भाई बंटी एक रिश्तेदार के साथ एसपी से मिले थे। जहां चिंता जताते हुए अपनी मांग रखी। आज बुधवार को युवक के परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से वार्ता करेंगे और युवक को बाहर भेजने के बारे में जानकारी जुटाएंगे। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सहयोग का भरोसा दिया है।
- मेडिकल कॉलेज में पीड़ित युवक की सेहत को लेकर परिवार के लोगों ने मुलाकात की। युवक को किसी अन्य चिकित्सालय में ले जाने की बात रखी। पुलिस की ओर से सहयोग का भरोसा दिया है। आज परिवार के लोग चिकित्सकों से वार्ता करेंगे।- अर्पणा रजत कौशिक, एसपी।

सुमन शर्मा, मरुआझाला। संवाद

सुमन शर्मा, मरुआझाला। संवाद

सुमन शर्मा, मरुआझाला। संवाद
विज्ञापन