{"_id":"650dd6972f532666840055ed","slug":"demand-for-action-against-cdo-mathura-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-4781-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीडीओ मथुरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीडीओ मथुरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Fri, 22 Sep 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ मथुरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
-भाकियू अराजनैतिक ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में सीडीओ मथुरा के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि किसान दिवस में सीडीओ मथुरा ने किसानों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया है। अभद्रता करके किसानों को अपराधी बताकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाला बताया है। किसान दिवस में किसानों की एक भी समया का समाधान नहीं किया है। किसान दिवस के लिए जिम्मेदार अधिकारी होने के बाद भी सीडीओ किसान दिवस में नहीं पहुंचते हैं।
ज्ञापन में कहा है कि शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी विशुनदयाल की शहर के बीच जमीन पर उनका ही कब्जा है। कुछ रसूखदार जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विशुनदयाल के आवेदन के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। पैमाइश कराने का आदेश दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, जिला प्रभारी नवनीत यादव, नीरज यादव, रंजीत यादव मौजूद रहे।