{"_id":"60674b268ebc3ee65332a55b","slug":"demand-for-800-ballot-papers-sent-to-election-commission-mainpuri-news-agr487068638","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग को भेजी गई 800 मतपेटिकाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग को भेजी गई 800 मतपेटिकाओं की मांग
विज्ञापन
एक ब्लॉक में मरम्मत के लिए रखी मतपेटिकाएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में मतदान के लिए जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग से 800 नई मतपेटिकाओं की मांग की है। बड़ी संख्या में मतपेटिकाएं निष्प्रयोज्य होने के चलते अब नई मत पेटिकाओं की जरूरत है। जो मतपेटिकाएं मरम्मत योग्य हैं, उन्हें ठीक कराने का काम शुरू हो गया है।
जिले में 19 अप्रैल को एक साथ सभी ब्लॉकों में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग 5200 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है। जिले में पहले से उपलब्ध मतपेटिकाओं में से प्रशासन ने सही, मरम्मत योग्य और निष्प्रयोज्य मतपेटिकाओं को अलग-अलग कराया था। इसमें लगभग 1700 मतपेटिकाएं निष्प्रयोज्य मिलीं। पांच सौ करीब मतपेटिकाएं मरम्मत के योग्य थीं। ऐसे में जिले को और मतपेटिकाओं की जरूरत है।
इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग की आठ सौ मतपेटिकाओं की मांग भेजी है। ये मतपेटिकाएं आने के बाद संख्या पर्याप्त हो जाएगी। मरम्मत योग्य मतपेटिकाओं को सही कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 10 अप्रैल तक इन्हें ठीक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रयोग करने योग्य पूर्व से उपलब्ध 4200 के करीब मतपेटिकाओं की भी ग्रीसिंग और ऑयलिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
बीडीओ और एडीओ पंचायत को भी भेजा पत्र
पंचायत चुनाव के लिए डीपीआरओ स्वामीदीन को प्रभारी अधिकारी मतपेटिका बनाया गया है। उनकी ओर से भी सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजा गया है। इसमें उन्होंने मतपेटिकाओं की मरम्मत के लिए नामित फर्म से संपर्क कर जल्द से जल्द मतपेटिकाओं की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
फैक्ट फाइल
-5200 के करीब मतपेटिकाओं की है जरूरत
-4200 के करीब मतपेटिकाएं हैं सही
जो मतपेटिकाएं मरम्मत योग्य हैं उनकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं 800 नई मतपेटिकाओं के लिए भी राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया है।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।