फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delivery boy killed by hanging a sari

Agra News: डिलीवरी बॉय ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान

Fri, 20 Oct 2023 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy killed by hanging a sari
डिलीवरी बॉय ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

-शहर के पाल नगर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोसटमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के मोहल्ला पाल नगर में बृहस्पतिवार की शाम एक डिलीवरी बॉय ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने के बाद युवक का शव फंदे से उतारा गया। युवक ने खुदकुशी क्योंकि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी शुत्रुघन पाल का पुत्र रमन पाल (22) एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय था। वर्तमान में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर में किराए के मकान में दोस्त के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को जब घर में वह अकेला था। तब उसने कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम साथी को जानकारी हुई तो परिजन को खबर दी। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही परिजन आ गए। रमन का शव देख कर चीख पुकार मच गई। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। रमन ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपर्द कर दिया। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed