फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi tour company driver accused of misbehavior with Japanese tourist

जापानी पर्यटक बुरे फंसे: आगरा, जयपुर के बाद नहीं घूम पाए महाराष्ट्र, हुआ कुछ ऐसा लौटना पड़ा वापस

Tue, 21 Mar 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

जापान के पर्यटक राजस्थान भ्रमण के बाद आगरा पहुंचे थे। यहां स्मारकों की दीदार करने के बाद उन्हें महाराष्ट्र जाना था, लेकिन उससे पहले ही टूर कंपनी के चालक से उनका विवाद हो गया।  
 

विज्ञापन
Delhi tour company driver accused of misbehavior with Japanese tourist
आगरा किला पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान से दो पर्यटक भारत भ्रमण पर आए थे। दिल्ली की टूर कंपनी से बात हुई। एक लाख में आगरा, जयपुर और महाराष्ट्र घूमना था। मगर, आगरा में चालक ने 25 हजार रुपये और मांगे। आरोप है कि ऐतराज पर अभद्रता की और 3000 रुपये छीन लिए। मारपीट की कोशिश की। पर्यटक घबराए हुए कैंट चौकी पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। दोनों से पुलिस ने बात की। उन्हें होटल में रुकवाया। अब पुलिस दोनों को दिल्ली के जापानी दूतावास लेकर जाएगी। वहीं चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि जापानी पर्यटक सकामारो कोटा और टेईसी 22 साल के हैं। वो पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों 16 मार्च को दिल्ली आए थे। भारत भ्रमण के लिए टूर पैकेज कंपनी से संपर्क किया। आगरा, जयपुर और महाराष्ट्र घूमने का पैकेज पूछा। पर्यटकों ने पुलिस को बताया कि कंपनी ने एक लाख में भ्रमण की बात कही थी। इस पर भुगतान कर दिया। दोनों को एक टैक्सी में भेज दिया। जयपुर में घुमाया। शनिवार की शाम को वो आगरा आए थे।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में रुके थे। रविवार को आगरा में स्मारक घूमने गए थे। सोमवार शाम को 7 बजे पर्यटकों की आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन थी। उन्हें महाराष्ट्र जाना था। चालक उन्हें स्टेशन छोड़ने के लिए आया था। आरोप है कि चालक ने 25 हजार रुपये की मांग की। दोनों ने ऐतराज किया। इस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों के मामले में जापानी दूतावास में वार्ता हो गई है। पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों पर्यटकों की सुरक्षा है। इसलिए उन्हें दूतावास पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एस्काॅर्ट को लगाया है। मंगलवार को पुलिस दोनों को छोड़ने जाएगी। अभद्रता के संबंध में तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।


ये भी पढ़ें - जेल में भी सख्ती: जिला कारागार में बंद हैं 33 बांग्लादेशी, रखा गया अलग-अलग बैरकों में
 

प्रशिक्षु दरोगा ने की दोनों से बात

पर्यटक शाम 7 बजे पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। दोनों घबराए थे। शुरूआत में पुलिस दोनों की भाषा नहीं समझ पा रही थी। इसी दौरान एक पर्यटक ने दूतावास फोन कर दिया। वहां से फोन आने पर पुलिस आई। सुल्तानपुरा चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा ने दोनों से बात की। इसके बाद एसीपी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed