फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delhi's girl complaint against her boyfriend for cheating in agra

प्रेम विवाह के बाद खुद पर 'मौत का साया' बता अलग हुआ प्रेमी, सामने आई यह सच्चाई

Sat, 02 Mar 2019 03:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 03:17 PM IST
सार

आगरा के एक युवक ने दिल्ली की युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया। एक महीने बाद उसे मांगलिक बताकर घर भेज दिया और उससे नाता तोड़ लिया। अब दूसरी शादी की तैयारी में है।

विज्ञापन
delhi's girl complaint against her boyfriend for cheating in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के एक युवक ने दिल्ली की युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया। एक महीने बाद उसे मांगलिक बताकर घर भेज दिया और उससे नाता तोड़ लिया। अब दूसरी शादी की तैयारी में है। पीड़ित युवती ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली थाना पालम क्षेत्र की युवती एक साल पहले एक कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की शिक्षिका थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। युवक आगरा में सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है। जुलाई 2018 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 
विज्ञापन


युवक उसको थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किराये के मकान में लेकर रहने लगा। युवती का कहना है कि एक दिन युवक अपने एक परिचित को घर लाया। उसने खुद को ज्योतिषी बताया। उससे कहा कि तुम मांगलिक हो। पति की मौत हो जाएगी। इस संकट को दूर करना है तो 41 दिन पति से अलग रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादी करने की तैयारी में प्रेमी

युवती ने अपने परिजनों को बात बताई। मगर, घरवालों ने पति की चाल बताई। युवक ने अगस्त 2018 में घर में पूजा कराई। पूजा के बाद ज्योतिषी ने कहा कि वह घर चली जाए। युवती का एक घर चित्रकूट में भी है। युवती वहां चली गई। इसके बाद युवक ने मोबाइल बंद कर लिया। उसने युवती को फेसबुक फ्रेंड लिस्ट से भी हटा दिया। 

युवती को पता चला है कि युवक दूसरी शादी कर रहा है। 12 मार्च को शादी है। शुक्रवार को युवती अपने परिजनों के साथ आई। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में थाना सदर पुलिस को कार्रवाई के आदेश किए गए हैं। 
आगरा के एक युवक ने दिल्ली की युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया। एक महीने बाद उसे मांगलिक बताकर घर भेज दिया और उससे नाता तोड़ लिया। अब दूसरी शादी की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed