फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Police raids in dowry harassment case

Agra News: दहेज प्रताड़ना के मामले में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश

Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police raids in dowry harassment case
मैनपुरी। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की टीम शहर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ला नगरिया में आरोपियों की तलाश की, मगर कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया के रहने वाले एक युवक की शादी दिल्ली में रहने वाली महिला के साथ हुई है। महिला की ओर से पति के खिलाफ संगम विहार थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को संगम विहार पुलिस की महिला निरीक्षक नमिता दो साथी पुलिसकर्मियों के साथ मैनपुरी पहुंची। कोतवाली में आमद कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ नगरिया में दहेज प्रताड़ना के आरोपियों की तलाश की। जब कोई नहीं मिला तो आसपास के लोगों से जानकारी ली। दिल्ली से आई टीम करीब चार घंटे तक संभावित स्थानों पर तलाश करती रही, लेकिन ससुराली पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं मिला। शाम को टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed