{"_id":"66a286db3a249fa51b07ba1a","slug":"delhi-police-raids-agra-drug-market-two-traders-arrested-three-boxes-of-drugs-recovered-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा के दवा बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, दो व्यापारी गिरफ्तार; 3 डिब्बे नशे की दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा के दवा बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, दो व्यापारी गिरफ्तार; 3 डिब्बे नशे की दवाएं बरामद
Thu, 25 Jul 2024 10:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:39 PM IST
सार
दिल्ली के द्वारिका की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे की दवाओं की बिक्री के मामले में छानबीन की। टीम के आते ही फुव्वारा बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में नशे की दवाओं का अवैध कारोबार नहीं रुक पा रहा है। फुव्वारा बाजार से दिल्ली के बाजार में बड़ी मात्रा में इन दवाओं की सप्लाई की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारिका, दिल्ली ने फुव्वारा बाजार में दबिश दी। कोतवाली पुलिस के सहयोग से दो करोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी फर्म से 3 डिब्बे नशे की दवाएं भी बरामद की गई हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली में नशे की दवाओं की बिक्री की गई थी। दिल्ली द्वारिका की एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो दिन पहले एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। उससे लाखों की नशे की दवाएं बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगरा के फुव्वारा बाजार के कारोबारियों से दवा लेकर आया था। इस पर पुलिस टीम बृहस्पतिवार को आरोपी को लेकर आई। उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के साथ फुव्वारा बाजार स्थित मुबारक महल मार्केट में शिव कृपा फार्मा पर डमी ग्राहक बनकर पुलिस टीम पहुंची। फर्म बाराभाई गली, बेलनगंज निवासी अमित और सुमित अग्रवाल की है। पुलिस टीम को व्यापारियों ने नशे की दवा उपलब्ध करा दीं। इस पर पुलिस ने दोनों व्यापारियों को पकड़ लिया। उन्हें थाना कोतवाली ले आई। दिल्ली पुलिस की सेल आरोपी व्यापारियों से पूछताछ कर रही है। उनसे 3 डिब्बे दवाओं के बरामद किए गए। एक डिब्बे में दवा की 600 गोलियां हैं।
बाजार में सनसनी, दुकानों के शटर गिरे
दिल्ली और आगरा पुलिस की छापेमारी की जानकारी पर बाजार में सनसनी मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। व्यापारियों को आशंका थी कि कुछ और दुकानों पर छापेमारी की जा सकती है। इसलिए बड़ी संख्या में दुकानों को बंद करके भाग गए।

व्यापारी बोले, नए कारोबारी कर रहे अवैध धंधा
पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी पुलिस के पास पहुंचे। उनका कहना था कि कुछ नए कारोबारी लालच में अवैध तरीके से दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। उन पर किसी का अंकुश नहीं है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई से सही व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है। उधर, पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।