{"_id":"6a21e5d1f1bb82a62303563a","slug":"delhi-police-camp-in-agra-in-search-of-arms-smuggler-agra-news-c-25-1-agr1034-1076507-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हथियार तस्कर की तलाश में दिल्ली पुलिस का आगरा में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हथियार तस्कर की तलाश में दिल्ली पुलिस का आगरा में डेरा
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली के यमुनापार इलाके में हुई गैंगवार की घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार आगरा से खरीदे गए थे। दिल्ली की क्राइम ब्रांच को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को टीम आरोपी को लेकर आगरा पहुंची। यहां थाना हरीपर्वत पहुंचकर क्राइम ब्रांच की टीम ने नासिर नामक हथियार तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई। हालांकि नासिर पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में कुछ दिन पहले बदमाशों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। उनमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। गैंगवार में 12 साल का बालक गोली लगने से घायल हो गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। एक आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार भी किया था। उसने बताया कि फायरिंग उसने जो हथियार इस्तेमाल किया था। उसे नासिर नाम के तस्कर से खरीदा था। यह हथियार आगरा से लेकर आया था। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। नासिर नाम का तस्कर आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने जेल भेजा है। इस पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को आगरा पहुंची। थाना हरीपर्वत पुलिस से नासिर के बारे में जानकारी जुटाई। हालांकि पुलिस ने नासिर नाम के किसी तस्कर को जेल भेजने से इनकार कर दिया। इस पर टीम अन्य थानों से जानकारी जुटा रही है।