फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi girl sexual abused in three star hotel in agra

तीन सितारा होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, 10 साल पहले हुई वारदात में केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2020 08:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi girl sexual abused in three star hotel in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के तीन सितारा होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला 10 साल पुराना है। एक युवक दिल्ली की युवती को थाना हरीक्षेत्र स्थित होटल में लाया था और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा। छह साल पहले शादी से इंकार कर दिया। युवती ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने केस थाना हरीपर्वत ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात इंडिया गेट पर गांधी नगर, दिल्ली निवासी मनोज से हुई थी। वो दोस्ती के बाद फोन पर बात करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पत्नी माना, अब मुकरा

सप्ताह में शनिवार और रविवार को दोनों मिलते भी थे। युवती का आरोप है कि मनोज ने शादी का वादा किया। एक दिन आगरा लाकर हरीपर्वत क्षेत्र के होटल में दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर अपनी पत्नी मानने को कहा। 

25 दिसंबर 2012 को हरिद्वार के होटल में ले जाकर मंगलसूत्र पहना दिया। मंदिर में शादी भी रचा ली। अपने घर ले जाने की कहने पर मनोज उससे दूरी बनाने लगा। 2014 में मिलना-जुलना बंद कर दिया। अब पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। 

पीड़िता ने 28 जनवरी को थाना तिलक मार्ग, नई दिल्ली में शिकायत की। दुष्कर्म की घटना आगरा के होटल में हुई थी। इसलिए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद केस आगरा पुलिस को ट्रांसफर किया गया। 

मामले में थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। होटल से भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed