{"_id":"598b2a684f1c1bd91a8b47b4","slug":"delhi-girl-abandoned-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को खोजती घूम रही दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को खोजती घूम रही दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ये
ब्यूरो/अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा)
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गांव ओहावा में मंगलवार रात एक ग्रामीण के घर में अनजान किशोरी घुस आई। ये देख घर वाले घबरा गए। लेकिन जब किशोरी के बारे में लोगों ने जाना तो उनके होश उड़ गए। वह किशोरी अपने प्रेमी को खोजते-खोजते दिल्ली से मथुरा आ गई थी।
गांव ओहावा के करुआ वाल्मीकि के घर में जब किशोरी आई तो घर वाले घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। पुलिस ने किशोरी को थाने ले जाकर पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी को खोजती घूम रही थी तभी कार सवारों ने उसे भ्रमित कर दिया और छेड़छाड़ की। उनसे बचने के लिए वह इस घर में घुस गई।
पुलिस को किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली के आजादपुर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके घर के पास रहने वाले खुर्जा निवासी पुनीत से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से पुनीत दिल्ली से लापता है। वह पुनीत को खोजती खुर्जा आई थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम कार सवार दो युवकों ने उसे भ्रमित कर पुनीत से मिलाने के बहाने कार में बैठा लिया। गांव ओहावा के निकट कार रोक कर उससे छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर वह भाग निकली और करुआ के घर में घुस गई। सुरीर कोतवाली के एसएसआई जाकिर अली ने बताया है कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार सवार कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।