{"_id":"656e10777ab0b9dfc2001f46","slug":"delete-data-of-students-leaving-school-on-u-dice-in-three-days-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8506-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्यालय छोड़ने वाले छात्रों का तीन दिन में यू डाइस पर डाटा हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्यालय छोड़ने वाले छात्रों का तीन दिन में यू डाइस पर डाटा हटाएं
Mon, 04 Dec 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के कई कॉलेजों ने शिक्षा सत्र 2023 में उनके विद्यालय को छोड़कर दूसरे विद्यालय में पहुंचे छात्र-छात्राओं को यू डाइस पोर्टल पर दर्ज फीडिंग से नहीं हटाया है। इसके चलते नवीन प्रवेश वाले कॉलेज में उनकी फीडिंग नहीं हो पा रही है। प्रधानाचार्यों से मिल रही शिकायतों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन दिन के अंदर स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का डाटा लेफ्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ काॅलेजों से शिकायत मिली है कि कुछ छात्रों ने स्कूल छोड़कर दूसरे कॉलेजों में प्रवेश लिया है। लेकिन गत विद्यालय ने अपने यू डाइस से उनका विवरण अभी तक लेफ्ट नहीं किया है। इसके चलते उनके यहां यह विवरण दर्ज नहीं हो पा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन के अंदर गत छात्रों को डाटा लेफ्ट कराते हुए जानकारी उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।