फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delegation of All India Teerth Purohit Mahasabha pilgrim priests will visit Kashmir

Mathura: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से जम्मू-कश्मीर जाएंगे तीर्थ पुरोहित, जानेंगे वहां के हालात

Sun, 12 Jun 2022 11:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

पाक अधिकृत कश्मीर स्थित सर्वज्ञ पीठ के स्वामी अमर्तानंद देव तीर्थ के आग्रह पर तीर्थ पुरोहित कश्मीर जाएंगे। ये वहां के हालात को जानेंगे।  

विज्ञापन
Delegation of All India Teerth Purohit Mahasabha pilgrim priests will visit Kashmir
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का प्रतिनिधि मंडल अगले माह जम्मू-कश्मीर जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य वहां के मंदिरों की स्थिति और ब्राह्मण, पुजारी, सेवायत एवं पुरोहितों के साथ मंदिरों में सेवा पूजा को लेकर चर्चा करेंगे। शनिवार को समाजबाड़ी में इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया जा चुका है। इसके बाद राज्य में पैदा हुई स्थितियों के मद्देनजर स्थानीय पुरोहित, पुजारी, ब्राह्मण, सेवायतों के साथ चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में होंगे 21 सदस्य 

महेश पाठक ने बताया कि यह संभावना तलाशी जाएगी कि देश के तीर्थ पुरोहित जम्मू-कश्मीर के तीर्थ पुरोहित, पुजारियों के साथ हैं। जम्मू कश्मीर के मंदिरों में सेवा पूजा को लेकर आ रही समस्याओं पर मंथन करते हुए निदान निकालने की भी कोशिश करेंगे। महासभा का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल खीर भवानी मंदिर, मार्तंड तीर्थ में पूजा अर्चना के बाद अनंतनाग और श्रीनगर में स्थानीय पुरोहित के साथ चर्चा करेगा। कोशिश होगी कि राज्य के उपराज्यपाल से मुलाकात हो जाए। ताकि उन्हें राज्य में पुरोहितों की नजर से स्थिति को बताया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर स्थित सर्वज्ञ पीठ के स्वामी अमर्तानंद देव तीर्थ के आग्रह पर अप्रैल माह में महासभा के अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अंर्तगत यह भ्रमण हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में उज्जैन, बनारस, भीमाशंकर, सोमनाथ, हरिद्वार, रामेश्वरम, कुरुक्षेत्र, द्वारिका, प्रयागराज, नासिक आदि तीर्थ स्थलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed