Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   D.El.Ed exam: Admit card verification mandatory, 15000 candidates will appear

डीएलएड परीक्षा : प्रवेश पत्र सत्यापन अनिवार्य, 15000 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 09 May 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam: Admit card verification mandatory, 15000 candidates will appear
आगरा। डीएलएड परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पोर्टल से डाउनलोड करने के बाद जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से सत्यापित कराना अनिवार्य होगा। इस सत्यापन के बिना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। जिले के 165 कॉलेजों के करीब 15000 परीक्षार्थी 23 केंद्रों पर यह परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


डायट के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पत्र के अनुसार प्रवेश पत्र शनिवार को पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद सोमवार से उनका सत्यापन डायट में शुरू होगा। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 15 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 20 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। शनिवार को प्रयागराज से प्रश्न पत्र आगरा पहुंचेंगे। इन्हें कोषागार में डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक से मजिस्ट्रेट और पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने ही सील्ड पैकेट खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर परीक्षा के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। किसी भी केंद्र पर लापरवाही मिलने पर संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed