फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DEI University received six times more applications than  number of seats admission process till 30 June

DEI University: चार हजार सीट पर 25 हजार आवेदन, दयालबाग विवि में प्रवेश के लिए इसलिए है मारामारी

Wed, 25 Jun 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 08:57 AM IST
सार

दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) डीम्ड विश्वविद्यालय ने प्रवेश के मामले में शहर के युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। यहां प्रवेश के लिए कुल सीटों के सापेक्ष करीब 6 गुना तक आवेदन आए हैं। दयालबाग में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए आवेदन 10 जुलाई तक लिए जाएंगे।

विज्ञापन
DEI University received six times more applications than  number of seats admission process till 30 June
दयालबाग यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान  के निदेशक प्रो. सी पटवर्धन ने बताया कि सत्र 2025-26 की आवेदन प्रक्रिया 22 जून को बंद हो गई। आवेदन करने वाले छात्रों के प्रवेश के लिए 23 जून से लिखित परीक्षा का दौर शुरू हो गया है, जो 30 जून तक चलेगा। वहीं 28 जून से प्रवेश के लिए छात्रों के साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे, जो 8 जुलाई तक चलेंगे। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है, जो 10 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

चार हजार सीट पर 25 हजार आवेदन
डीईआई के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्रों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी वजह से संस्थान में सीट के मुकाबले हर साल हजारों की संख्या में आवेदन आते हैं। सत्र 2025-26 के लिए संस्थान की 4000 सीटों के सापेक्ष लगभग 25 हजार आवेदन आए हैं। यानि हर एक सीट के लिए 6 आवेदकों ने दावा किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: नौ वर्षीय बालिका को किस तरह कर दिया जिस्म बेचने पर मजबूर, मासूम चीखें भी सुनाई न दीं; ये मां नहीं हो सकती



 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईआई से तकनीकी कोर्सों में स्नातक एवं परास्नातक करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं। यहां से बीटेक-एमटेक, बीबीए-एमबीए, बीसीए-एमसीए जैसे कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च पदों पर आसीन हैं। जिसके कारण संस्थान और कोर्स के प्रति जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर



 
विज्ञापन

आराम से मिलता है रोजगार
एचडीएफसी बैंक क्लस्टर हैड अमित हरित डीईआई से वर्ष 2012 में एमबीए किया था। जिसके बाद से ही मेरा क्लस्टर जैसे पद के लिए चयन हुआ है। यहां से पढ़ाई के साथ क्षमताओं का संवर्धन किया जाता है, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल जाता है।

 

शिक्षा के साथ संस्कार सिखाते हैं
डीईआई से वर्ष 1992 में संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मणिपाल विश्वविद्यालय में कला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिल गई। यहां पढ़ाई के साथ संस्कारों की भी पाठशाला लगती है।
डॉ. अंजली श्रीवास्तव

 

प्रमुख कोर्स और उनकी सीटें
बीए                        120

बीएफए             30
बीकॉम             90

एमए (विषय) 20
एमएससी             25

एमकॉम             20
एमएड             50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed