फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine-year-old girl whose body was torn every day innocent screams were not heard links to Rajasthan

UP: नौ वर्षीय बालिका को किस तरह कर दिया जिस्म बेचने पर मजबूर, मासूम चीखें भी सुनाई न दीं; ये मां नहीं हो सकती

Wed, 25 Jun 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 12:19 PM IST
सार

नौ वर्षीय मासूम से दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। हर दिन उसका जिस्म नौंचा गया। जिस महिला को वो मां समझती रही, उसने ही गंदा काम कराया। पुलिस ने आरोपी महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
nine-year-old girl whose body was torn every day innocent screams were not heard links to Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में नौ वर्ष की बालिका से देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। राजस्थान से संचालित गिरोह ने बालिका को बेचा था। इसके बाद उससे कथित मां के बेटे ने दुष्कर्म किया। हर दिन महिला के घर पर ग्राहक आते थे। बालिका से जबरन देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने महिला गीता, उसके पति मानिकचंद, बेचने वाले कुनाल सहित 4 को जेल भेजा। पूछताछ में 5 अन्य आरोपियों का पता चला है, इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर
विज्ञापन




 

रामबाग निवासी भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को ग्वालियर मार्ग पर एक बालिका मिली थी। वह मदद की गुहार लगा रही थी। इस पर वो उसे पुलिस के पास लेकर गए थे। बालिका ने आरोप लगाया कि उसकी कथित मां उससे देह व्यापार कराती है। विरोध पर पीटा जाता है। सिगरेट से दागते हैं। उसे यातनाएं दी जा रही हैं। वह मुश्किल से भागकर आई है। बालिका की आपबीती सुनकर पुलिसकर्मियों के भी हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि कथित मां गीता, मोहित, दिलीप कुमार और शोहिल के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गीता के बाद उसके पति मानिकचंद, बालिका से दुष्कर्म करने वाले बेटे अमित और 60 हजार रुपये में बेचने वाले राजपुर चुंगी, आनंद नगर निवासी कुनाल उर्फ राहुल उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ ही कुनाल की पत्नी शालू और गीता के बेटे का दूसरे बेटे का भी नाम सामने आया है। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

ये भी पढ़ें -  UP: पहले हाथ फिर काटा गला...मौसेरी बहन के प्रेमी को इसलिए दी खौफनाक मौत, जिससे उसकी और कोई और न देखे

 
विज्ञापन

राजस्थान से जुड़े हैं गिरोह के तार
पुलिस को पता चला है कि मानव तस्करी गिरोह के महेंद्र (जयपुर) ने दो साल पहले बालिका को बेचा था। ऐसे में एक टीम को जयपुर (राजस्थान) भी भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बालिका को खरीदने के बाद गीता के बड़े बेटे ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ग्राहकों को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराने लगी। गीता के कृत्य का पता नहीं चले, इसके लिए वह किसी पड़ोसी से बात नहीं करती थी। दो पतियों से विवाद होने पर गीता ने उन्हें छोड़ दिया था। तीसरा पति मानिकचंद अपराध में उसका सहयोग कर रहा था। उनके दोनों बेटे बालिका को यातनाएं देकर देह व्यापार कराते थे।

ये भी पढ़ें -  UP: बालक से गंदा काम...पुलिस ने आरोपी का किया ऐसा हाल, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती


 

बच्ची की होगी काउंसिलिंग
बालिका दहशत में है। वह हर अंजान व्यक्ति को देखकर डर रही थी। उसे बाल कल्याण समिति ने बाल गृह में आश्रय दिलवाया है। उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। गृह में पहुंचने के बाद मंगलवार को बालिका का डर कम होने लगा। कर्मचारी उससे बात करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उसका डर निकल सके।
 

ये बोले पुलिस कमिश्नर 
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि बालिका से देह व्यापार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। मानव तस्करी का मामला भी सामने आ रहा है। इस पर पड़ताल की जा रही है। जो भी गिरोह में शामिल होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed