फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new city is going to be built along the Yamuna Expressway land prices will increase project completed by 2029

UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर

Wed, 25 Jun 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 12:08 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) न्यू आगरा अर्बन सेंटर को एक सुनियोजित, प्रदूषणमुक्त और औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जोनल प्लान तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
new city is going to be built along the Yamuna Expressway land prices will increase project completed by 2029
यमुना एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेवर से कुबेरपुर तक यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे बसने वाला आगरा अर्बन सेंटर सपनों के शहर जैसा होगा। थीम पार्क, होटल, कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स सिटी से लेकर उद्योग व आवासीय कॉलोनियां बसेंगी। इसका मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ ने जेपी होटल में स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक में अर्बन सेंटर का प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पहले हाथ फिर काटा गला...मौसेरी बहन के प्रेमी को इसलिए दी खौफनाक मौत, जिससे उसकी और कोई और न देखे
विज्ञापन



 

यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि करीब 12 हजार हेक्टेयर में बसने वाली इस अर्बन सिटी में 25 प्रतिशत भूमि औद्योगिक होगी। जिसमें गैर प्रदूषणकारी उद्योग, पर्यटन से जुड़े उद्योगों को प्राथमिकता मिलेगी। करीब 2 हजार हेक्टेयर भूमि उद्योग व एक हजार हेक्टेयर पर्यटन के लिए आरक्षित है। करीब 14 लाख लोग रहेंगे। चार चरणों में विकसित होने वाले इस सिटी का पहला चरण 2025-2029 तक पूरा होगा।

ये भी पढ़ें -  UP:  जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार, आज मिल सकती है फ्लाइट


 
विज्ञापन

मास्टर प्लान के मुताबिक 2041 तक पूरा नया शहर बसेगा। नई अर्बन सिटी के लिए पानी की व्यवस्था यमुना और लोअर गंगा कैनाल से की जाएगी। बैठक में फुटवियर व चर्म विकास परिषद अध्यक्ष पूरन डावर ने जेवर में लेदर पार्क के लिए 100 एकड़ भूमि का सुझाव दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने भूमि अधिग्रहण को सरल बनाने की बात कही।

ये भी पढ़ें -  UP: अंधे प्यार में कातिल बनी नौ बच्चों की मां...इसलिए प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस को दोनों की तलाश
 
विज्ञापन

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि टीटीजेड में उद्योगों पर लगी रोक जल्द खत्म हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सरकार प्रभावी पैरवी कर रही है। प्रजेंटेशन के बाद सीईओ ने 15 दिन में स्टेक होल्डर्स से आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। फिर इस अर्बन सिटी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  प्यार की सजा:  मंदिर में शादी, फिर दोस्त के सामने परोस दी...प्रेमी की ऐसी करतूत, जीते जी मर गई वो
 

औद्योगिक क्षेत्र से शुरुआत, 14.6 लाख लोगों के लिए बनेंगे आवास
शहर के पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस स्मार्ट शहर में 14.6 लाख लोगों के लिए आवासीय सुविधा और करीब 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन की योजना है। शहर का विकास पहले 36 गांवों में होगा, जिसके बाद शेष 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि को शामिल करते हुए विस्तार होगा। यहां आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हरित क्षेत्र और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed