{"_id":"6aa6108c6d1906fba505d04d","slug":"defence-minister-rajnath-singh-visit-to-agra-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार दोपहर आगरा पहुंचे। वह नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। इसके बाद खंदारी स्थित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह।
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा नेता ओम प्रकाश चलनीवाले के आवास पर भी जाएंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री रविवार दोपहर आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे।। इसके बाद वह आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन के समापन के बाद दोपहर 2 बजे आरबीएस कॉलेज से प्रस्थान कर अलबतिया रोड स्थित भाजपा नेता के घर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर ली हैं।