{"_id":"69b1dc3a6e14ed47ae03a242","slug":"deepti-sharma-joins-sunrisers-leeds-in-the-hundred-auction-agra-news-c-365-1-sagr1044-106913-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स की हुईं दीप्ति शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स की हुईं दीप्ति शर्मा
Thu, 12 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड के महिला खिलाड़ी ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने बोली लगाई। दीप्ति को लगभग 34 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसे शहर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
दीप्ति शर्मा अपनी सटीक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दीप्ति शर्मा के भाई और कोच सुमित शर्मा ने बताया कि यह चयन दीप्ति की निरंतर मेहनत का परिणाम है। पिछली बार दीप्ति ने वर्ल्ड कप को प्राथमिकता देते हुए द हंड्रेड में नहीं खेलने का फैसला लिया था। देश के लिए खेलना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती देंगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी लीग में खेलने से खिलाड़ियों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ खेलने का अनुभव मिलता है। इससे खेल में निखार आता है।