फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti promised her brother that she would also complete a new task for the country.

Agra News: भाई से दीप्ति ने किया वादा, देश के लिए नया टास्क भी पूरा करूंगी

Sun, 03 May 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Deepti promised her brother that she would also complete a new task for the country.
दी​प्ति शर्मा  - फोटो : दी​प्ति शर्मा
आगरा। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक बार फिर देश के लिए बड़े मंच पर उतरने के लिए तैयार हैं। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद दीप्ति ने अपने भाई सुमित शर्मा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने भाई से वादा किया देश के लिए यह नया टास्क भी पूरा करूंगी।
विज्ञापन


आगरा के अवधपुरी स्थित घर पर जैसे ही दीप्ति के चयन की खबर पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन और आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर बधाइयां दीं। इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव का क्षण बताया गया। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने बहन से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दीं। कहा कि अब उनके सामने एक नई जिम्मेदारी है। इस पर दीप्ति ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा देश के लिए यह टास्क भी पूरा करूंगी।
विज्ञापन


फॉर्म में वापसी से बढ़ी उम्मीदें
सुमित शर्मा के मुताबिक, टूर्नामेंट से पहले दीप्ति ने अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उनकी फॉर्म को लेकर थोड़ी चिंता थी लेकिन अब उन्होंने सही समय पर अपनी लय वापस पा ली है। दीप्ति इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
उन्होंने बताया कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड में होगा। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में दीप्ति के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति ने हमेशा आगरा का नाम रोशन किया है। इस वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। सदस्य आशु मित्तल ने कहा कि दीप्ति का चयन पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed