फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepotsav: A view of Ayodhya as seen in Bateshwar, ghats and temples shimmering with 2.51 lakh lamps

दीपोत्सवः बटेश्वर में दिखा अयोध्या सा नजारा, 2.51 लाख दीपों से झिलमिलाए घाट व मंदिर

Thu, 04 Nov 2021 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav: A view of Ayodhya as seen in Bateshwar, ghats and temples shimmering with 2.51 lakh lamps
आगरा। दीपों से जगमग बटेश्वर की शिव मंदिर श्रृंखला। संवाद - फोटो : Agra Dehat
बाह। अदभुत, अलौकिक...बुधवार की रात बटेश्वर के यमुना घाट पर अयोध्या सा नजारा दिखा। जहां 2.51 लाख दीयों से शिव मंदिर शृंखला जगमगा उठी। हालांकि तयशुदा कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंच सके। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने उनका संदेश पढ़ा। जिसमें बाह के लिए अखिलेश सरकार की 5 उपलब्धियां और 5 वादे शामिल थे। दीपोत्सव का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

दीपोत्सव के दिव्य नजारे को देखने के लिए भीड़ भी उमड़ी थी। आयोजक समाज सेवी घनश्याम भारतीय ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी और क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव कृष्णा सिंह, प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव, लल्ला गुर्जर, राजपाल यादव, रविकांत मिश्रा, दिवाकर सिंह गुर्जर, गौरव यादव, संजू तिवारी, राज किशोर प्रधान, दिवाकर दौनेरिया, रमेश चंद्र कटारा, राम सिंह आजाद, आदिल वेग मिर्जा, बबलू भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपोत्सव के बाद यमुना की महाआरती हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी के मंत्रों के बीच यमुना का पूजन किया। पुजारी राकेश बाजपेयी , अशोक गोस्वामी , रंजीत ने यमुना का यशोगान किया। इस दौरान भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव में लेजर शो का भी आयोजन हुआ। यमुना के उस पार से पड़ी लेजर किरणों से मंदिर शृंखला दमक उठी। राम और हनुमान से जुडे़ प्रसंग और चित्र आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed