फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepika became the president and Nitin became the secretary

Agra News: दीपिका अध्यक्ष और नितिन बने सचिव

Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Deepika became the president and Nitin became the secretary
भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा
आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के सत्र 2026-27 का अधिष्ठापन समारोह शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ समाज उत्थान का संकल्प लेकर कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सीए दीपिका मित्तल ने अध्यक्ष, नितिन अग्रवाल ने सचिव और अंकुर अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपिका मित्तल ने कहा कि आगामी सत्र में प्रकृति संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गोयल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, महासचिव विवेक अग्रवाल और संस्थापक सदस्य प्रो. सुगम आनंद ने नई टीम को बधाई दी। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, डॉ. अमित सिंघल, गौरव बंसल, अरविंद चौधरी, श्रीनाथ गुप्ता, अजय शिवहरे, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed