फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepawali, rangoli

नन्हे हाथों ने बनाए सुंदर और आकर्षक दीपक, सजाई रंगोली

Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
deepawali, rangoli
सुदिती ग्लोबल में दीप सजाओ कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को दीप निर्माण एवं कलात्मक रंगोली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी विचारशीलता एवं हस्त कुशलता का प्रर्दशन किया। दीप निर्माण प्रतियोगिता में आस्था, श्रेयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दीप निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम और द्वितीय से दीप साज सज्जा में छात्रा आस्था ने प्रथम, रेयांस ने द्वितीय तथा कनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ से श्रेयांस ने प्रथम, एवं हरी विष्णु, निशु अनुज चिराग एवं विक्रांत का समूह द्वितीय स्थान पर रहा। साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में गौरवी व उसके समूह ने प्रथम, अपेक्षा व उसके समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डीनेटर अल्का दुबे तथा ममता चौहान ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ.राम मोहन, रितू कुशवाहा, प्रीति यादव, दीपमाला, नेहा चौहान, श्रेया ओझा, अनीता मौर्या, सोनी कुमारी, रश्मी तिवारी आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed