फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deendayal dham in mathura will be developed as piligrimage

भगवा राजनीति का तीर्थ बनेगा 'पंडितजी' का घर, दर्शन को आएगा हर भाजपाई

Thu, 21 Sep 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
deendayal dham in mathura will be developed as piligrimage
पंडित जी का परिवार इस झोपड़ी में रहता था - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का घर भाजपा की सियासत का तीर्थ बनेगा। दीनदयाल धाम में पंडित जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। हर साल जन्मोत्सव पर लगने वाले मेले को और आकर्षक  बनाया जाएगा। भाजपा नेता भी यहां रहकर पंडित जी के बारे में करीब से जानेंगे। इसके लिए समय- समय पर कैंप लगाने का भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर नगला चंद्रभान (फरह) पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गांव है। हालांकि बाल्यकाल में ही मां के साथ दीनदयाल अपने नाना के घर चले गए थे, लेकिन यहां आना जाना लगा रहा। 
विज्ञापन


पंडित जी का परिवार इस गांव में जिस झोपड़ी में रहता था उसके स्थान पर आज दीनदयाल धाम बना दिया गया है। हर साल उनके जन्मोत्सव पर नगला चंद्रभान गांव में मेले का आयोजन होता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

deendayal dham in mathura will be developed as piligrimage
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस गांव में एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था, लिहाजा यह गांव किसी तीर्थ से कम नहीं है। पंडित जी ने जहां जन्म लिया था। यहां पंडित जी के जीवन से जुड़े तमाम प्रसंगों को दर्शाया जाएगा ताकि लोग देख सकें कि किस तरह से पंडित जी ने आम आदमी के लिए संघर्ष किया। 

दीनदयाल धाम को और सुंदर बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। भाजपा नेता भी समय-समय पर यहां आकर उनके बारे में जानकारी हासिल करेंगे, उन्हें करीब से जानेंगे। क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए भी दीनदयाल धाम में कुटीर कारोबार खड़े करने पर विचार किया जा रहा है ताकि पंडित जी के गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

पंडित जी की झोपड़ी देखकर रो पड़े थे मोदी

deendayal dham in mathura will be developed as piligrimage
modi
भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर 22 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में पहुंचे थे। यहां दीनदयाल धाम को भी देखा था। वहीं उस झोपड़ी का एक चित्र टंगा था जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जन्म लिया था। 

इस झोपड़ी को देखकर प्रधानमंत्री की आंखें भर आईं थीं। उन्होंने झोपड़ी के फोटो को प्रणाम किया। दीनदयाल धाम के लोगों ने बताया कि काफी देर तक उस झोपड़ी को निहारते रहे। यह भी कहा था कि यदि कोई अतिरिक्त फोटो हो तो उन्हें देना।

अटलजी की रहा कर्मस्‍थली

deendayal dham in mathura will be developed as piligrimage
atal bihari vajpayee - फोटो : सोशल मीड‌िया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में भाजपा के सभी नेता आ चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तो ये कर्मस्‍थली रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री योगी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी कई बार दीनदयाल धाम आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed