फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deeds of valuable lands are fake bound books will be examined in forensic lab

UP: बेशकीमती जमीनों के हो गए फर्जी बैनामे, फॉरेंसिक लैब में होगी जिल्द बही की जांच...

Mon, 03 Feb 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 10:16 AM IST
सार

आगरा में बेशकीमती जमीनों के फर्जी बैनामे कर दिए गए। मामले में एसआईटी जांच में जुटी हुई है। अब बही की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी। 
 

विज्ञापन
Deeds of valuable lands are fake bound books will be examined in forensic lab
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा सदर तहसील में बेशकीमती जमीनों के फर्जी बैनामे बनाकर कब्जे करवाने वाले गिरोह के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) पुख्ता सुबूत जुटा रही है। इसके लिए फॉरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी।  एसआईटी ने अब तक 10 फर्जी बैनामे और जिल्द बही को अपने कब्जे में लिया है। जिल्द, फर्जी बैनामों और रिकाॅर्ड रूम में मौजूद असली बैनामे से संबंधित प्रपत्रों को सोमवार को लैब जांच के लिए भेजेगी। 
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड सहित कई स्थानों पर कीमती जमीनों पर कब्जे के खेल का खुलासा पिछले दिनों तहसील सदर में हुआ था। इसके बाद 21 जनवरी को शाहगंज थाने में 11 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया। मामले में तहसील के सेवानिवृत्त रिकाॅर्ड कीपर देवदत्त शर्मा समेत पांच लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


गिरोह के मुख्य सरगना एमआईजी इंद्रानगर के प्रशांत शर्मा, राजीव नगर ताजगंज के अजय सिसौदिया को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। फर्जी बैनामों से जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह में 60 से अधिक लोगाें के शामिल होने का अनुमान है। एसआईटी अब तक 11 फर्जी बैनामों को चिह्नित कर चुकी है। उनसे संबंधित जमीनों का भौतिक सत्यापन कर रही है। साथ ही फर्जी एवं असली बैनामों से संबंधित रिकाॅर्ड को तहसील के रिकाॅर्ड रूम से हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed