{"_id":"6a9318c8606b9f641d0717d8","slug":"decomposed-unclaimed-body-found-in-yamuna-river-in-agra-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाैफनाक मंजर: यमुना किनारे पड़ा युवक का सड़ा-गला शव, नोंच रहे थे आवारा कुत्ते; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाैफनाक मंजर: यमुना किनारे पड़ा युवक का सड़ा-गला शव, नोंच रहे थे आवारा कुत्ते; दृश्य देख कांप गए लोग
Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में यमुना किनारे खाैफनाक मंजर देख लोग कांप गए। पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे लोगों को नदी में शव दिखाई दिया। शव सड़-गल चुका था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुना किनारे इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर (विद्यापुरम) यमुना किनारे में करीब 15 से 20 दिन पुराना युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। शरीर पानी में पड़े रहने से फूल चुका था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। शनिवार दोपहर पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे युवक ने यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहचान करना मुश्किल हो गया।
भगवती बाग निवासी ओम कुमार मिश्रा शनिवार दोपहर करीब एक बजे यमुना किनारे पूजा का सामान विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान नाले में उन्हें शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो आवारा कुत्ते शव को नोंच रहे थे। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में पड़े रहने के कारण शरीर बुरी तरह फूल चुका था और सड़-गल गया था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करके शव कई दिन पहले यमुना में फेंका गया है।
एसीपी छत्ता का कहना है शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। उसकी शिनाख्त की पहचान की जा रही है। हालांकि, मृतक की पहचान और मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
कहीं और भी तो नहीं पड़े शव
ओम कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि जिस जगह शव मिला, उसके आसपास भी कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा है। आशंका है कि यमुना और नाले के किनारे अन्य शव भी पड़े हो सकते हैं। हालांकि, वे इंसानों के हैं या जानवरों के, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।