{"_id":"6a120c98cdb4a4bc1a041e64","slug":"declaration-of-struggle-for-every-inch-of-land-agra-news-c-25-1-agr1008-1067611-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक-एक इंच जमीन के लिए संघर्ष का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक-एक इंच जमीन के लिए संघर्ष का एलान
Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पारौली सिकरवार में शनिवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने की पुरजोर मांग उठाई। किसानों ने अधिकारियों के सामने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नया नक्शा पूरी तरह नियमों के दायरे में रहकर तैयार किया जाए। किसी भी किसान की जमीन के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।
महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने कहा कि किसान अपनी जमीन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। यदि चकबंदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, धांधली या पक्षपात सामने आया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। तहसील स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने भाकियू किसानों की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। किसानों ने दो टूक कहा कि यदि संबंधित विभाग निष्पक्ष और नियमानुसार चकबंदी प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकता, तो इस पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाए। पंचायत के दौरान किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें चकबंदी अधिकारियों के सामने रखीं और उन पर त्वरित व न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर तहसील प्रवक्ता गोविंद सैंथिया, रामलाल वर्मा, छोटेलाल रघुवंशी, वासुदेव वर्मा, अतर सिंह, नत्थीलाल और साहूकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, संगठन के पदाधिकारी तथा चकबंदी विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।