{"_id":"5b9b61a0867a557f5929992e","slug":"debt-ridden-farmer-commits-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान कश्मीर सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को उसका शव घर के पीछे खड़े आम के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक के परिजनों के अनुसार किसान पर बैंक और साहूकारों का लाखों रुपये कर्ज हो गया था। आए दिन के तकादों से किसान परेशान हो गया था। मानसिक रूप से परेशान होकर किसान ने आत्मघाती कदम उठाया।
एलाऊ के गांव गंगदासुपर निवासी 45 वर्षीय किसान कश्मीर सिंह का शव घर के पीछे खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।

किसान पर था दो लाख का कर्जा
परिजनों ने बताया कि बेवर स्थित स्टेट बैंक से करीब दो लाख का कर्ज ले रखा था। कर्ज माफ नहीं हुआ। उधर, आर्थिक तंगी के चलते किसान कर्जा चुका भी नहीं पा रहा था। इसके अलावा साहूकारों से लिए कर्ज को लेकर आए दिन तकादे आ रहे थे।
इसके चलते कश्मीर सिंह बेहद परेशान रहने लगा था। आए दिन के तकादे और कर्ज से परेशान होकर ही किसान ने आत्महत्या कर ली। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
इसके चलते कश्मीर सिंह बेहद परेशान रहने लगा था। आए दिन के तकादे और कर्ज से परेशान होकर ही किसान ने आत्महत्या कर ली। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।