फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Debt Forced Him to Steal: House Burglar Arrested with Cash and Jewellery

UP: कर्ज चुकाने के लिए युवक ने अपनाई अपराध की दुनिया, पुलिस ने दबोच लिया....करने लगा था चोरी

Thu, 22 Jan 2026 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 09:15 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने घरों से चोरी करने वाले जिस आरोपी को पकड़ा है, उसने पूछताछ में बताया कि कर्ज चुकाने के लिए वो चोर बन गया। 

विज्ञापन
Debt Forced Him to Steal: House Burglar Arrested with Cash and Jewellery
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में बंद घरों के ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे दो लाख रुपये और आभूषण बरामद किए हैं। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह कर्जा चुकाने के लिए घरों से चोरी करता था।
विज्ञापन


थाना एकता क्षेत्र की मधुवन काॅलोनी, काोलक्खा निवासी मोहनी गांधी पुत्री प्रदीप गांधी ने पांच जनवरी काे प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि तीन जनवरी की रात परिजन बाहर गए थे। चोर ताला तोड़कर घर में रखे 50 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी घटना की प्राथमिकी नगला कली गांव निवासी आशीष राठाैर पुत्र रामरतन राठाैर ने 18 जनवरी को दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 जनवरी की रात चोर उस समय घर का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी कर ले गए जब परिजन शहर से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पचगई खेड़ा मोड़ से नगला मट्टू थाना खंदौली निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो लाख रुपये, एक जोड़ी पायल, ताला तोड़ने वाले दो सब्बल, एक मोबाइल फोन बरामद किया। थाना इंचार्ज ने बताया पकड़े गए अभियुक्त ने दोनों चोरी की घटनाओं को कबूल किया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी की 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया अभियुक्त मोनू ने पुलिस को बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए घरों से चोरी करता था। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed