फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of young man in suspicious condition

Agra News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 03:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Death of young man in suspicious condition
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के गांव ताखरू में एक युवक का शव संदिग्ध हाल में गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि एक दिन पूर्व गांव के ही युवकों ने जमीन के विवाद में युवक की पिटाई की थी। आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव ताखरू निवासी विजय (32) पुत्र ऋषिपाल का शव मंगलवार की देर शाम गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजन को दी। परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के भाई जय सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर नौकरी करता है। गांव के ही सतीश, लवकुश, संतोष उर्फ मुखिया पुत्रगण विजयपाल सिंह और पंकज पुत्र सतीश से मेरे परिवार का जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर वह लोग परिवार से रंजिश मानते हैं। बताया कि 24 दिसंबर की शाम को उपरोक्त लोगों ने विजय कुमार को गांव के चौराहे पर घेर लिया और उसे पीटते हुए अपने घर ले गए। गांव के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। इसके कुछ देर बाद पता चला कि उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed