{"_id":"61589b688ebc3ea78043afd8","slug":"death-of-two-patients-including-newly-married-mainpuri-news-agr509934346","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता सहित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता सहित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित नवविवाहिता सहित दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 55 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी सीमा (20) पत्नी गजेंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन महिला का आगरा में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। वहीं कस्बा औंछा में भी बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
कस्बा निवासी कुलदीप गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र आर्यन गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 55 बुखार से पीड़ित मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 1200 की आबादी वाले इस गांव में दो सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां एक सप्ताह के अंदर बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र शाक्य की 35 वर्षीय पत्नी पूनम की मौत एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज सैफई में हुई। 30 सितंबर को गांव निवासी जगदीश सिंह के 42 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हरीशंकर की 19 वर्षीय पुत्री भावना की आगरा में उपचार के दौरान 28 सितंबर को मौत हो गई। गांव के लोग बुखार को लेकर चिंतित हैं।