फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of fetus due to pregnant woman did not get treatment in District Women Hospital Agra

Agra: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर अस्पताल स्टाफ ने गर्भवती महिला को किया रेफर, गर्भस्थ शिशु की मौत

Wed, 13 Jul 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 07:38 PM IST
सार

जिला महिला अस्पताल में एक बेड पर दो गर्भवती महिलाएं लेटी थीं। एक महिला के भाई ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। उसका आरोप है कि शिकायत करने के कारण अस्पताल प्रशासन ने बहन को रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
death of fetus due to pregnant woman did not get treatment in District Women Hospital Agra
जिला महिला अस्पताल

विस्तार

आगरा के जिला महिला अस्पताल (लेडी लॉयल) में इलाज न मिलने पर गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित भाई ने यह आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला आयोग में शिकायत की है। 

विज्ञापन


आजमपाड़ा निवासी गुलचमन शेरवानी ने बताया कि छह माह की गर्भवती बहन शमीम उस्मानी (25) को रक्तस्राव के कारण सात जुलाई की सुबह लेडी लॉयल में भर्ती कराया था। इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो गर्भवती लेटी थीं। कोरोना का खतरा जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी। 

विज्ञापन

आठ जुलाई को हुई थी गर्भस्थ शिशु की मौत 

इस पर अस्पताल स्टाफ भड़क गया और कहा कि यहां ऐसी ही स्थिति है। कहीं निजी अस्पताल में भर्ती कर लो। यहां कराई जांच रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन 3.5 ग्राम प्रति मिलीमीटर है। रेफर होने पर आठ जुलाई को बहन को निजी अस्पताल लेकर गए, वहां जांच में 9.6 ग्राम प्रति मिलीमीटर हीमोग्लोबिन आया। उसी दिन गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुलचमन ने आरोप लगाया कि यदि लेडी लॉयल में मरीज को पूरा उपचार मिलता तो गर्भस्थ शिशु की जान बच सकती थी। मुख्यमंत्री पोर्टल व महिला आयोग के नंबर पर उन्होंने इसकी शिकायत की है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार का कहना है कि सभी मरीजों का बेहतर इलाज होता है, ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है, फिर भी बृहस्पतिवार को इसका पता करवाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed