फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of an old man trapped in a crowd in the ashram of Parikrama Marg Mathura

Mathura: परिक्रमा मार्ग के आश्रम में भीड़ में फंसे वृद्ध की मौत, भोजन बांटे जाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 19 Jul 2022 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 07:49 AM IST
सार

आरोप है कि पूरे मामले को आश्रम संचालक ने मैनेज कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Death of an old man trapped in a crowd in the ashram of Parikrama Marg Mathura
demo pic

विस्तार

कान्हा की नगरी श्रीधाम वृंदावन में एक भागवत प्रवक्ता के यहां सोमवार को बांटा जा रहा भोजन एक वृद्ध के लिए काल बन गया। भीड़ में फंस जाने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। आरोप है कि पूरे मामले को आश्रम संचालक ने मैनेज कर लिया। मामला वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम का है।
विज्ञापन

झांसी का रहने वाला था मृतक 

झांसी निवासी गणेशलाल पत्नी मुन्नी देवी के साथ पिछले लगभग एक वर्ष से घर छोड़कर वृंदावन वास कर रहे थे। सोमवार की सुबह एक आश्रम के समीप परिक्रमा मार्ग में 75 वर्षीय गणेशलाल की मृत्यु हो गई। जिस वक्त उनकी मौत हुई उस समय पत्नी मुन्नी देवी भी साथ में थीं। उन्होंने मृत्यु की जानकारी झांसी में रह रहे बेटे को दी। शाम को वृंदावन पहुंचे बेटे और मृतक के बहनोई शव को बिना किसी लिखापढ़ी के साथ ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार 

जबकि शहर में भगदड़ से वृद्ध की मौत की अफवाह उड़ती रही। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि गणेशलाल बीते काफी समय से बीमार थे। मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को लिखकर दे दिया कि उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है जबकि हकीकत भीड़ के दबाव के चलते मौत होना बताया जा रहा है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि वृद्ध की मौत हुई है पर किसी ने कोई लिखित में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed