{"_id":"626982d7652b10073f31a10f","slug":"death-of-a-young-man-who-fell-from-the-roof-in-mohalla-misrana-mainpuri-news-agr5317173176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला मिश्राना में छत से गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला मिश्राना में छत से गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। मोहल्ला मिश्राना में मंगलवार की रात घर की छत पर सो रहा युवक किसी तरह से नीचे गिर गया। बुधवार की सुबह जागने पर परिजन को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय शिवओम मंगलवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। रात में किसी समय वह नीचे गिर गए। इस बात की जानकारी रात में किसी को नहीं चल सकी, बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो शिवओम का शव पड़ा देख घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई, भाई हरिओम की ओर से मामले में तहरीर दी गई।
सात बच्चों की परवरिश का संकट
हरिओम ने बताया कि मृतक शिवओम के सात बच्चे हैं। भाई की मौत के बाद बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। भाई को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके, इसलिए पोस्टमार्टम कराया है।