{"_id":"64272471b31cdfd0210eb9d6","slug":"death-of-a-young-man-drowned-in-canal-during-immersion-mainpuri-news-c-25-1-109273-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक की मौत
Fri, 31 Mar 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा।
कटरा मोहल्ला निवासी एक युवक शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान लोअर गंगा नहर में गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। युवक को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
कस्बा कुसमरा चौकी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी सुशील राठौर (27) शुक्रवार को मंदिर में हवन पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए ढढौस नहर पर गया था। मूर्ति विसर्जन में श्रद्धालुओं की काफी संख्या थी। इस दौरान सुशील किसी तरह से नहर में गिर गया। वह डूबने लगा तो वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर में तलाश कर युवक को बाहर निकाला। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।