{"_id":"68357ef2f5b05841a60a31b1","slug":"students-hid-their-mobile-in-underwear-for-cheating-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"B.Ed EXAM: नकल के लिए छात्रों ने ऐसी जगह छुपाया मोबाइल, कोई तलाश न पाए...हिल गया टीचर का भी दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.Ed EXAM: नकल के लिए छात्रों ने ऐसी जगह छुपाया मोबाइल, कोई तलाश न पाए...हिल गया टीचर का भी दिमाग
Tue, 27 May 2025 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 02:32 PM IST
सार
B.Ed EXAM 2025: आगरा कॉलेज में चल रही बीएड परीक्षा में ऐसे छात्र पकड़े गए, जो मोबाइल को छुपाकर परीक्षा केन्द्र के अंदर ले पहुंचे। इन छात्रों ने मोबाइल को ऐसे जगह छुपाया था, कि कोई तलाशी के बाद भी पकड़ नहीं पाया।
विज्ञापन
नकल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा नोडल केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। आगरा कॉलेज नोडल केंद्र पर मंगलवार को चार परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते पकड़े गए। आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थियों के मोबाइल और कॉपियों को बुक कर दिया। इन सभी परीक्षार्थियों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बीएड के योग एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई। आगरा कॉलेज केंद्र पर परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग गेट पर की गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से हर कक्ष पर निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम की टीम को कुछ परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते कैमरों में दिखाई दिए।

इस पर आंतरिक सचल दल के सदस्यों को जानकारी दी। सदस्यों ने तीन कक्षों से चार परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। सचल दल प्रभारी चीफ प्रॉक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बीएड परीक्षा कराई जा रही है।
दो छात्र व दो छात्राएं मोबाइल से नकल करते मिले। छात्रों ने बताया कि वह अंडरगारमेंट में मोबाइल छुपा कर लाए थे। चारों परीक्षार्थियों पर नकल करने पर कार्रवाई की गई है और रिपोर्ट विवि प्रशासन को भेज दी गई है।
गुस्से में तोड़ दिया मोबाइल
आगरा कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा था, तो उसने गुस्से में मोबाइल जमीन पर फेंक दिया। टूटे मोबाइल को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। दो छात्राएं एक-दूसरे को मोबाइल देकर नकल कर रहीं थीं।
नकल की पर्चियां भी पकड़ी चेकिंग में
परीक्षार्थियों की चेकिंग के दौरान सचल दल को कई पर्चियां भी मिली है। एक छात्र पेट्रोल बिल वाली पर्ची पर नकल लिखकर लाया था, तो कुछ छात्र एआई की मदद से नकल के नोट्स बनाकर लाए थे।
सामूहिक नकल वाले कॉलेजों पर नहीं हुआ निर्णयडॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में करीब आधा दर्जन महाविद्यालयों में सामूहिक नकल के मामले सामने आए थे। परीक्षार्थियों को बोल-बोलकर नकल कराई जा रही थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इन महाविद्यालयों की रिपोर्ट को यूएफएम कमेटी के सामने रखा जाएगा। कमेटी के निर्णय लेने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।