{"_id":"622b90f331dba71a54170101","slug":"death-mainpuri-news-agr5268941151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने फंदे से लटककर जान दी
घरवालों से कहासुनी के बाद नाराज होकर चला गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। किन्हावर गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों से किसी बात से नाराज होकर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो शव गांव के पास ही पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया।
थाना क्षेेत्र के गांव किन्हावर का निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था, वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम उसकी परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई तो देर रात उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर रस्सी के फंदा से लटका मिला। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई, शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।