{"_id":"5fe4d16c8ebc3e3c8d3bcf32","slug":"death-kasganj-news-agr4734583117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलकर मासूम की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जलकर मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
कासगंज पटियाली के म्यूनी गांव में बुधवार को झोपड़ी में आग लगने की घटना के बाद मौके का निरीक्षण कर?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्यूनी में बुधवार दोपहर को आग से जलकर घायल हुए मासूम ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। देर रात मासूम की मौत हो गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
गांव म्यूनी निवासी नन्हेलाल का 5 वर्षीय बेटा सूरज बुधवार शाम लगभग 4 बजे झोपड़ी में खेल रहा था। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई और वह आग की लपटों में घिर गया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला। पुलिस के सहयोग से ग्रामीण उसे उपचार के लिए ले गए।
गंभीर हालत में कासगंज से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम हैं।
विज्ञापन
इकलौता था घर का चिराग
मासूम सूरज अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार का दर्द और भी बढ़ गया है। गांव में चर्चा थी कि सूरज मां-बाप का ही लाड़ला नहीं था, बल्कि अन्य ग्रामीणों का भी दुलारा था।
- झोपड़ी में आग लगने से लपटों में घिरे घायल मासूम ने दम तोड़ दिया है। प्रशासन की ओर से जो भी संभव सहायता होगी की जाएगी- तिमराज सिंह, तहसीलदार पटियाली।