फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death in love: Bunty thought was true love turned out to be a fraud condition of girlfriend Pain expressed

मोहब्बत में मौत: जिसे सच्चा प्यार समझा बंटी, वो निकला फरेब...प्रेमिका की ऐसी शर्त; VIDEO में बयां किया दर्द

Tue, 04 Mar 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:54 AM IST
सार

मोहब्बत में जान देने वाले बंटी की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बंटी ने जान देने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने बताया कि किस तरह प्रताड़ना के बाद वो जान देने के लिए मजबूर हो गया...

 

विज्ञापन
Death in love: Bunty thought was true love turned out to be a fraud condition of girlfriend Pain expressed
मृतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के युवक बंटी के आत्महत्या के मामले में पुलिस के 14 दिन बाद भी हाथ खाली हैं। इस मामले में पुलिस ने घटना के दस दिन बाद मृतक की पिता की तहरीर पर प्रेमिका और उसके परिजन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस की इस देरी पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


वहीं घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जितेंद्र उर्फ बंटी ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर आत्महत्या की वजह के बारे में स्पष्ट रूप से बताया था और सुसाइड नोट भी छोड़ा था। घटना के संबंध थान प्रभारी अछनेरा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काटा...बहन को इसलिए दी खौफनाक मौत, ताकि भांजे को पता रहे; उसने बड़ी गलती की
विज्ञापन
विज्ञापन



 

आत्महत्या से पहले सरकार से लगाई थी न्याय की गुहार
बंटी ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर योगी सरकार से न्याय की गुहार लगाई थी। उसने प्रेमिका और उसके दोनों भाइयों के साथ ही माता-पिता पर 10 लाख रुपये मांगने और करीब साढ़े सात लाख रुपये शादी के बदले ऐंठने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा प्रेमिका और उसके परिजन पर जान से मारने की धमकी की भी बात कही गई थी।

 

घर का इकलौता चिराग था बंटी
मृतक बंटी की मां उर्मिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक पुत्र। घर में बंटी ही इकलौता कमाने वाला था। बंटी के परिजन ने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक बंटी के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को मुकदमा दर्ज होने के बाद दूसरे दिन पुलिस घर आई थी और वीडियोग्राफी भी की। इस दौरान पत्नी और बेटी के बयान दर्ज किए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed