{"_id":"602441668ebc3ee96731c05c","slug":"death-in-cow-attack-agra-city-news-agr480131435","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गोवंश ने चाय विक्रेता को उठाकर पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गोवंश ने चाय विक्रेता को उठाकर पटका, मौत
Thu, 11 Feb 2021 09:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना छत्ता के पीपल मंडी में बुधवार शाम को गाय ने चाय विक्रेता ओम प्रकाश चौरिसया (65) को सींगों से उठाकर पटक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात तकरीबन 8:30 बजे की है। मुंशी गली निवासी ओम प्रकाश चौरसिया पीपल मंडी में चाय की दुकान चलाते थे। वह दुकान के पास हैंडपंप से पानी भरने गए थे। तभी एक गाय ने उनको जमीन पर पटक दिया। वह घायल हो गए।
आसपास के दुकानदार ओमप्रकाश को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन पहुंच गए थे। मृतक की तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह कई साल से चाय की दुकान चला रहे थे। घरवालों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेकिन थाने पर सूचना देने कोई नहीं आया।
शहर में छुट्टा पशुओं के हमले का यह पहला मामला नहीं है। ताजगंज के गांव में पशुओं ने एक किसान की फसल बर्बाद कर दी थी। इससे किसाने ने खुदकुशी कर ली थी। अब दुकानदार को गाय ने पटककर मार दिया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। पीपल मंडी के लोगों का कहना है कि गोवंश कई बार हमला कर चुके हैं। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।