फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever wreaks havoc: woman dies

जान लेवा बुखार का कहर: महिला की मौत

Thu, 26 Oct 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Deadly fever wreaks havoc: woman dies
कासगंज/पटियाली। जिले में जानलेवा बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। कस्बा नगला में बुखार से महिला की मौत हो गई। 15 दिन पूर्व बुख़ार से महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। महिला की मौत के बाद से ग्रामीण चिंतित हैं। इसके अलावा दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम कस्बा नगला निवासी रामवती देवी को बुधवार अचानक तेज बुखार आया। परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए। देर रात उनकी मौत हो गई। उनके पति ज्वाला प्रसाद की 15 दिन पूर्व अचानक बुखार आने से मौत हो गई थी। 15 दिनों में दंपती की बुखार से मौत हो जाने से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। जिला अस्पताल पर सुबह से मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी बंद होने तक 944 मरीज अस्पताल पर आए। जिससे काउंटर पर कतार लग गई। मरीजों को पर्चा बनवाने में दिक्कत हुई। संक्रामक रोग विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। 155 मरीज बुखार से पीड़ित निकले। इन मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच की गई। जिसमें दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। इसके अलावा 30 मरीज डायरिया के, 55 मरीज सांस की बीमारी के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुझे तीन दिन से तेज बुखार है। प्लेटलेट्स कम हो गई है। इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली है। जिला अस्पताल पर दिखाने आई हूं- तेजश्री, मरीज

मुझे सात दिन से बुखार आ रहा है। जांच में प्लेटलेट्स कम निकली। जिला अस्पताल पर भर्ती कर लिया गया है- कुलदीप, मरीज

वर्जन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। मच्छरों से बचाव रखें, खानपान पर ध्यान दें। - डाॅ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed