फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on son of BJP leader in agra

आगरा: भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, बेसबाल के बैट से पीटकर किया लहूलुहान, हमलावर फरार

Fri, 04 Mar 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Mar 2022 08:22 PM IST
सार

आगरा में भाजपा नेता के पुत्र एवं कबड्डी खिलाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बेसबाल के बैट से उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Deadly attack on son of BJP leader in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह में भाजपा नेता के पुत्र और कबड्डी खिलाड़ी हर्ष शर्मा पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला बोला गया। उसकी कार को रोककर छह युवकों ने बेसबाल के बैट से पिटाई कर दी। तमंचा से फायर भी किया, जो मिस हो गया। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। मामले में थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 निवासी भाजपा नेता संजय शर्मा का बेटा हर्ष कक्षा 12 का छात्र है। वह अंडर-18 कबड्डी टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुका है। वर्ष 2019 में हरिद्वार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। एक बार नेपाल भी गया गया।

विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में जा रहा था हर्ष 

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे वो स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में कार से जा रहा था। सेक्टर छह मोड़ पर छह युवकों ने कार को रोक लिया। गालियां देने के बाद उस पर हमला बोल दिया। कार से बाहर निकाल लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद फायर भी कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष की बेसबाल के बैट से पिटाई की। इससे वो लहूलुहान हो गया। सिर में चोट लग गई। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। मारपीट से सड़क पर यातायात रुक गया। लोग जुट गए। इस पर आरोपी भाग गए। संजय शर्मा ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed