{"_id":"66030d4a865fa64931078395","slug":"deadly-attack-on-former-block-chiefs-husband-and-brother-in-law-mainpuri-news-c-25-1-agr1016-430921-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर पर जानलेवा हमला
Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर पर जानलेवा हमला

हमलावरों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, 14 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। सोमवार की शाम होली मिलने जा रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर पर नामजद लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे मारकर कार के शीशे आदि तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 14 आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
किशनी क्षेत्र की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी के पति इंजीनियर रामपाल सिंह और देवर परतापुर प्रधान कृष्णपाल सिंह सोमवार की शाम नगला हंसे निवासी रामनरेश के यहां होली की गमी में गए थे। कुछ देर वहां रुकने के बाद दोनों कार से निकले। तभी गांव के पास मोड़ पर पहले से मौजूद नामजद लोगों ने कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। कार चला रहे सुमित निवासी नैगवां खिरिया को गाड़ी से बाहर खींच कर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से कार में मौजूद ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर पर भी हमलावर हो गए।
आरोपियों ने कार में लाठी-डंडे से तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। दोनों ने किसी तरह से वहां से भाग कर राजेंद्र सिंह के मकान में शरण लेकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। घटना को लेकर परतापुर के प्रधान कृष्ण पाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, दिलीप कुमार, जरविंद सिंह, अनुज कुमार, सुमित निवासी परतापुर, टिंकू सिंह, संदीप सिंह, पवन, विनोद सिंह, संजू सिंह, विनेश सिंह, अंकित सिंह, बंटी उर्फ प्रमोद निवासी नगला हंसे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति इंजीनियर रामपाल सिंह ने बताया कि हमलावर आपराधिक किस्म के हैं। उन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें तलाश के लिए लगातार दबिश दे रहीं हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी