फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on BJYM's district minister

भाजयुमो के जिला मंत्री पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Aug 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJYM's district minister
बरनाहल, मैनपुरी। गांव इकहरा निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ने ग्राम प्रधान व साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला मंत्री विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर वह ग्राम पंचायत डालूपुर में शहीद स्मारक की जमीन पर साथियों के साथ पौधे लगा रहे थे। ग्राम पंचायत डालूपुर के प्रधान सत्य प्रकाश यादव साथियों के साथ लाठी-डंड व अवैध असलहा लेकर वहां आ गए। उनके द्वारा लगाए गए पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया। रोकने पर गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से फावड़ा से प्रहार किया। थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने बताया कि ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश व उनके आठ साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed