{"_id":"636fdf79bb7049185e6967eb","slug":"deadly-attack-on-a-farmer-returning-from-plowing-his-field-kasganj-news-agr5532984126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोत कर लौट रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जोत कर लौट रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौटते समय किसान को रास्ते में गांव के पांच लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। घायल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच लोगों को नामजद किया है।
थाना क्षेत्र के गांव गला बिहारी निवासी भूप सिंह का खेत गांव के एक छोर पर है। शुक्रवार को वह खेत की जुताई करने के लिए गया था। देर शाम ट्रैक्टर से घर लौटते समय रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के जय कुमार, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, नन्हे और जय सिंह ने ट्रैक्टर को रोक लिया। पांचों आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भूप सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।