{"_id":"5b0bda2d4f1c1bfd6e8b4faf","slug":"dead-woman-recovered-alive-by-police-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मृत' महिला को जिंदा देखकर दंग रह गए परिवार वाले, पुलिस ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मृत' महिला को जिंदा देखकर दंग रह गए परिवार वाले, पुलिस ने ली राहत की सांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 28 May 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मायके वालों ने जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, उसे पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया।
मामला थाना बागवाला का है। यहां नगला काजी सकीट की रहने वाली शारदा देवी ने अपनी विवाहित बेटी गीता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या का आरोप गीता के ससुरालीजनों पर लगा था।
शारदा देवी का आरोप था कि उसकी बेटी गीता को उसके पति रवि निवासी कुंदनपुर थाना बागवाला आदि ससुरालीजन दहेज की खातिर परेशान करते थे। दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया।

बागवाला पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। पूरे मामले की जांच की गई। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने गीता का जिंदा बरामद कर लिया।
गीता ने पुलिस को मर्जी से रिश्तेदारी में जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि यह नहीं पता चल सका है कि रिश्तेदारी में होने के बाद गीता ने अपने परिजनों से संपर्क क्यों नहीं किया।