फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead

जारखी में घर की छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या,

Sat, 16 May 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
dead
मृतका कंचन फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा के गांव जारखी में घर की छत पर सो रही युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मामले में मृतका के पिता ने पड़ोसियों द्वारा रंजिशन हत्या करने का शक जाहिर करते हुए एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जारखी निवासी नहने का परिवार शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहा था। गर्मी होने पर उसकी पुत्री कंचन (19) घर की छत पर सोने चली गई। शनिवार सुबह जगार होने पर परिजनों ने कंचन को आवाज दी लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर परिजन छत पर गए तो कंचन मृत पड़ी थी। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष संजय सिंह एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के गले पर हैंगिंग के निशान थे। मृतका के पिता नहने ने गांव के प्रणवीर यादव, उसकी पत्नी गीता, प्रबल कुमार यादव और पीपी यादव के खिलाफ हत्या की आशंका दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन और उसकी बहन की अगले माह होनी थी शादी
टूंडला। परिजनों ने बताया कि उनके घर में खुशी का माहौल था। आगामी 29 जून को उनकी बेटी कंचन और दूसरी बेटी शिवानी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी की जा रही थी।
ऑनरकिंलिंग अथवा आत्महत्या पर घूम रही शक की सुई
टूंडला। युवती का शव घर की छत पर चारपाई पर मिला और मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि युवती ने या तो आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर शव को चारपाई पर लिटाया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और फोरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की सुई ऑनरकिलिंग, आत्महत्या और हत्या को आत्महत्या दर्शाने पर टिकी है।

गांव जारखी में युवती का शव घर की छत पर मिला है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संयज सिंह, थानाध्यक्ष, पचोखरा
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed