{"_id":"5eaef3058ebc3e9030600061","slug":"dead-mainpuri-news-agr4403460111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्तरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्तरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
03एमएनपी-04- विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। गांव कत्तरा में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद इटावा के गांव ईट गांव निवासी स्वाति की शादी विगत 19 अप्रैल 2019 को थाना क्षेत्र के गांव कत्तरा निवासी रिंकू पुत्र कालीचरण के साथ हुई थी। शनिवार शाम संदिग्ध हालात में स्वाति की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष की ओर से दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वाति के भाई बंटू ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालीजनों ने ही उसकी हत्या की है। वहीं चर्चा है कि विवाहिता मायके जाना चाहती थी।
विज्ञापन
इस पर ससुरालीजनों ने तीन मई के बाद लॉकडाउन खुलने पर मायके भेजने की बात कही थी लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद वह परेशान थी। हालांकि देरशाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या अथवा आत्महत्या की बात स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।